प्रधानमंत्री के जीएसटी रिफॉर्म के फैसले से हर वर्ग में खुशी की लहर एवं पूरा देश बचत उत्सव मना रहा : सुरेन्द्र पूनिया
हरियाणा/हिसार( राजेश सलूजा) । जीएसटी रिफॉर्म नेक्स्ट जेनरेशन को लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा पत्रकार वार्ताओं को संबोधित करने हेतु जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी। इसी कड़ी में संगठनात्मक जिला हांसी के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने शिरकत की। वहां पहुंचने पर जिला अध्यक्ष हांसी अशोक सैनी,जिला महामंत्री हांसी बिजेंद्र लोहान एवं जिला प्रवक्ता रामफल बूरा ने स्वागत किया। सबसे पूर्व पत्रकार वार्ता आरंभ होने पर प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने प्रदेशवासियों को नवरात्र प्रारंभ होने की एवं अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व सौंपा। आज ग्यारह वर्ष सरकार को जनता की सेवा करते हुए हो गए है। पूरे प्रदेश में एवं देश में चहुमुखी विकास हुआ।जन जन की भागीदारी सुनिश्चित की गई। हर जन हर वर्ग विकास कार्यों से संतुष्ट हुआ। 25 करोड़ के लगभग की आबादी जो गरीबी रेखा से ऊपर आई। उनके दैनिक जीवन में सबका साथ सबका विकास की नीति के कारण विकास हुआ। 3 सितंबर को वित विभाग भारत सरकार की 56वी बैठक हुई। जनता के हित में एक बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया गया ओर जीएसटी रिफॉर्म करने का फैसला किया गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एवं हर वर्ग हर जन बचत उत्सव मना रहा है। हर जन हर वर्ग में खुशी की लहर है। इस जीएसटी रिफॉर्म से हर वर्ग,हर जन को अत्यधिक लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिक को सरल वातावरण देने का हरसंभव प्रयास किया है और वे राष्ट्र सेवा में निरंतर लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी पूरा सप्ताह बचत उत्सव मनाएगी। इस बचत उत्सव की सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा,नीरज देवी जिला उपाध्यक्ष,जिला सचिव प्रवीण सैनी,मनोनीत पार्षद मनजीत जांगड़ा,जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गोल्डी सैनी,जिला सचिव डॉ श्री शर्मा,जिला आईटी प्रमुख कुलदीप जांगडा,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम जांगड़ा,जिला सचिव सरला नाडा,जिला सचिव प्रीति सैन,जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदूजा,हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना,बरवाला मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ मोनू संदूजा, पवन शर्मा मंडल अध्यक्ष उमरा,मनोनीत पार्षद पंकज बादल,आशीष मंडल महामंत्री मिलगेट,संदीप गोयल बरवाला मंडल कोषाध्यक्ष, रूपचंद सैनी,पल्लवेश गुंदली सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के जीएसटी रिफॉर्म के फैसले से हर वर्ग में खुशी की लहर एवं पूरा देश बचत उत्सव मना रहा : सुरेन्द्र पूनिया
Reviewed by PSA Live News
on
6:50:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:50:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: