रांची : आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत आज विश्वनाथ मंदिर (रातू रोड) से पिस्का मोड़ होते हुए न्यू मार्केट तक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद श्री संजय सेठ ने स्वयं दुकानों एवं व्यापारी प्रतिष्ठानों में स्टिकर लगाकर लोगों से स्वदेशी वस्तुएँ अपनाने और स्वदेशी सामान बेचने की अपील की।
इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि “देश के 140 करोड़ नागरिकों को इस दुर्गा उत्सव पर सबसे बड़ा उपहार यही है कि हम सब मिलकर स्वदेशी अपनाएँ और भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा सकारात्मक परिवर्तन ऐतिहासिक है और हमें इसे जन-जन तक पहुँचाना है।”
श्री सेठ ने आगे कहा कि “जीएसटी बचत उत्सव न केवल व्यापारी वर्ग के लिए बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी उत्साह का विषय है। यह ऐतिहासिक सुधार व्यापार जगत को नई ऊर्जा दे रहा है और आम जनमानस को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचा रहा है।”
इस अभियान में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्य भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, सुबेश पांडे, शंकर दुबे, संजीव चौधरी, अशोक यादव, शैलेश्वर दयाल सिंह, हरेंद्र सिंह, मनमोहन पांडे, अजय कुमार, नवीन कुमार, बली राय, धुरी राय, सतेंद्र यादव, लालू यादव, महेंद्र यादव, विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।
Reviewed by PSA Live News
on
8:42:00 am
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: