प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र में 50 हजार जूट के थैले वितरित करेंगे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
रांची : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद श्री संजय सेठ ने घोषणा की कि रांची लोकसभा क्षेत्र के हर घर तक जूट का थैला पहुँचाया जाएगा। इसी क्रम में पूरे क्षेत्र में 50 हजार जूट के थैलों का वितरण किया जा रहा है।
श्री सेठ ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना देखा है। कपड़े और जूट के थैले का उपयोग उसी दिशा में बड़ा कदम है। उनकी प्रेरणा से मुझे अवसर मिला है कि रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक जूट का थैला पहुँचाऊँ। लोगों की सहभागिता से ही हम प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बना सकते हैं।”
आज रांची ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज महतो सहित विभिन्न पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को क्षेत्र में वितरण के लिए जूट का थैला और छाता सौंपे गए। इस अवसर पर प्रीतम साहू, संजीव तिवारी, अंबुज रजक, भागीरथ महतो, मेघनाथ महतो, सुनील महतो, सोहराय बेड़िया, राजेंद्र महतो, प्रभात भूषण, महानंद महतो, गोपाल महतो, सुरजन गोदान, परमेश्वर को, जयकिशन महतो, रितेश उरांव और अलखनाथ महतो उपस्थित रहे।
श्री सेठ ने कहा कि यह अभियान केवल थैलों के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर घर तक यह संदेश पहुँचाने का प्रयास है कि #ViksitBharat2047 का निर्माण तभी संभव है, जब हमारा हिंदुस्तान प्रदूषण और प्लास्टिक से मुक्त होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए सभी लोग प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर कपड़े और जूट के थैलों का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
Reviewed by PSA Live News
on
8:36:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: