रांची। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की महिला समिति ने मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) को एक वॉशिंग मशीन, एक मिक्सी एवं आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की। यह सहयोग दिव्यांग एवं निराश्रित जनों की सेवा हेतु प्रदान किया गया, जिससे आश्रम में निवास कर रहे 40 से अधिक दीनबंधुओं को दैनिक जीवन में सुविधा प्राप्त होगी। इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से न केवल संसाधनों की पूर्ति होती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता एवं दायित्वबोध का संदेश भी प्रसारित होता है सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम वर्षों से दिव्यांग एवं निराश्रितों की सेवा में संलग्न है, और एसबीआई महिला समिति का यह योगदान उनके प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगा। यह सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर-ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता संजय सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडेय, महेश वर्मा,मुरली प्रसाद,सुधीर कुमार, सत्यम कुमार,परमेश्वर साहु,आशीष कुमार एसबीआई महिला समिति की उपाध्यक्ष राजश्री, सचिव उषा रानी, कोषाध्यक्ष रश्मि कुमारी,रेनू बरनवाल, मालती, रेनू सिन्हा, विनीता, कंचन, प्रीति, गीता, पुष्पा, सरिता, नीता, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
एसबीआई महिला समिति ने की अपना घर आश्रम में सेवा भाव का सराहनीय प्रयास
Reviewed by PSA Live News
on
8:19:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:19:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: