ब्लॉग खोजें

खंड बरवाला के श्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित


हरियाणा हिसार/ (राजेश सलूजा) । 
राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी -1 बरवाला में रोटरी क्लब शाखा बरवाला (हिसार) द्वारा शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी-1 से  जिले सिंह, मौलिक मुख्य अध्यापक, रविन्द्र कुमार ड्राईंग टीचर, रविन्द्र कुमार डीपीई,  संगीता रानी सलूजा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला से अंजूबाला वधवा कम्पूटर टीचर व  सुनीता जाखड़, राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गैबीपुर से कंचन रानी हिन्दी प्रवक्ता को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान - 2025 देकर सम्मानित किया गया।

          इंटरनेशनल रोटरी क्लब शाखा बरवाला बरवाला और आस पास के क्षेत्र में अनेक सामाजिक कार्य करती रही है इसी कड़ी में आज का शिक्षक सम्मान समारोह भी सम्मिलित है। शिक्षक सम्मान समारोह के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन में अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए संस्था ने पौधा रोपण भी किया।

इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन सरदार बेअंत सिंह रहे ।  मंच का संचालन AG रोटेरिय विक्की रहेजा ने किया । उन्होंने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज और देश को दिशा प्रदान करता है ।

अपने  वक्तव्य में अध्यक्ष रोटेरियन ओमप्रकाश वधवा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और आगाह किया कि आप सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है समाज को प्रगतिशील बनाने में । शिक्षक देश का मार्गदर्शक एवं निर्माता है । देश के हर नेता, राजनेता, अभिनेता, अधिकारीगण एव नागरिक चाहे वह कितने ही बड़े पर पर आसीन हैं वह शिक्षक द्वारा ही पढा हुआ है । इस देश में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है ।

इस अवसर पर शिवपुरी-1 बरवाला से पूरा स्टाफ , क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन अमन मेहत्ता सचिव अभिषेक सरदाना, रोटेरियन राजकुमार बजाज ,

, रोटेरियन मनोहर जावा,  रोटेरियन मनोज कथूरिया, रोटेरिमन संजय सन्दूजा , रोटेरियन राजेश मनूजा, आशीश मेहता, विशाल जावा, रोटेरिन सुरेश जावा, रोटेरियन पवन ढिगड़ा, तुषार वधवा मौजूद रहे ।

संस्था ने इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों  राजेश सलूजा पत्रकार दैनिक हरिभूमि ,कृष्ण सलूजा दैनिक पंजाब केसरी ,कपिल मेहता खबर फास्ट न्यूज़ , काश्मीरी मेहता दैनिक अमर उजाला ,को भी सम्मानित किया ।

खंड बरवाला के श्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित खंड बरवाला के श्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित Reviewed by PSA Live News on 9:35:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.