सीओ बिना वार्ता किए कार्यालय से वापस जाने का खबर से प्रदर्शनकारी उग्र होकर ब्लॉक के अंदर घुस कर नारेबाजी किया तब पुनः वार्ता के लिए सीओ को वापस आना पड़ा।
11 सूत्री मांग पत्र पूरी नहीं करने पर निरंतर आंदोलन की चेतावनी।
राहे बीडीओ अशोक कुमार एवं सीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार संयुक्त रूप से मांग पत्र स्वीकार करते हुए 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा करने साकारात्मक आश्वासन दिया।
रांची। राहे अंचल /प्रखण्ड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ आज दिनांक 11/09/25 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली विधान के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधान सभा पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भारी वर्षा में भी आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे रहे।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अंचल / प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया हावी है, आम आदमी बीडीओ, सीओ से मुलाकात के लिए पसीना छूटता है। हर काम के लिए बिचौलिया पकड़ना पड़ता है।जमीन को जानबूझकर दांव पेंच में फंसाया जाता बाद में जमीन खाता, प्लॉट, रकवा, खारिज दाखिल काम के लिए वसूली की जाती, सरकारी योजना वितरण में पारदर्शी नहीं अपनाया जाता है, योजना प्राप्त लाभुकों को सही समय पर पैसा भुगतान भी नहीं किया जाता है। सीओ बिना वार्ता किए कार्यालय से वापस जाने का खबर से प्रदर्शनकारी उग्र होकर ब्लॉक के अंदर घुस कर नारेबाजी किया तब पुनः वार्ता के लिए सीओ को वापस आना पड़ा।
मौके पर लिखित रूप 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया -
1. प्रत्येक महीना ग्राम सभा सुचारु रूप से संचालन किया जाय।
2. प्रखंड कार्यकारिणी बैठक में पूर्व की भांति ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय।
3. सभी किसानों को सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध किया जाय।
4. राहे प्रखण्ड अंतर्गत अवैध बालू खनन पूर्णतः रोक लगाया जाय।
5. अत्यधिक वर्षा से क्षति पूर्ति मुआवजा तत्काल भुगतान किया जाय।
6. हाथी, सांप, भालू, बिजली शर्ट सर्किट क्षति पूर्ति मुआवजा तत्काल भुगतान किया जाय।
7. जाति, स्थानीय, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्धारित समय पर निर्गत किया जाय।
8. जमीन सुधार खाता, रकवा, प्लॉट संख्या, पंजी टू, खारिज दाखिल का कार्य समय पर निष्पादन किया जाय।
9. मजदूर लेबर का मास्टरल में लेबर का नाम, आधार संख्या, खाता संख्या सूची सार्वजनिक किया जाय।
10. आवास, कुआं, तालाब, दीदी बाड़ी इत्यादि योजना लाभुकों को समय पर पेमेंट भुगतान किया जाय।
11. राशन कटौती बंद किया जाय।
साथ ही देवेंद्र नाथ महतो सभी मांगो को पूरी नहीं करने पर निरंतर आंदोलन का चेतावनी दिया है।
राहे बीडीओ अशोक कुमार एवं सीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार संयुक्त रूप से मांग पत्र स्वीकार करते हुए 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा करने साकारात्मक आश्वासन दिया।
धरना प्रदर्शन में देवेन्द्र नाथ महतो के अलावा सुशीला देवी , प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाष महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष बिनोद महतो, उमेश महतो, नागेश्वर महतो, रंजीत महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर, नरेश, हरेन, शुभम, अनंत, अनिल, सनातन, प्रकाश, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Reviewed by PSA Live News
on
10:00:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: