हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। बरवाला नगरपालिका में सोमवार को आयोजित गरिमामय समारोह में सरकार द्वारा मनोनीत दो पार्षदों—भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज बादल और अनूप सैनी ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह लघु सचिवालय परिसर के सभागार में संपन्न हुआ, जहां नगरपालिका चेयरमेन रमेश बैटरीवाला ने दोनों पार्षदों को पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर वाइस चेयरमेन तारा चंद नलवा ने भी पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, युवा नेता संजीव गंगवा, भाजपा बरवाला मंडल अध्यक्ष मोनू संदुजा, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मुनीश गोयल, देवेंद्र शर्मा देव, जिला सचिव प्रवीन सैनी, सहित कई पार्षद—संजय भादड़, दिनेश बजाज, राजा मेहता, मीनू शर्मा, सतबीर सैनी, कालू राम, धर्म सिंह, जया देवी, सुमन नोथावत, पुष्पा मौर्या, ऋषिपाल, ज्योति बंसल, रामपाल, राधेश्याम गुंदली व कविता रानी मौजूद रहे।
पार्षदों ने दिए संकल्प
शपथ ग्रहण के बाद पंकज बादल ने कहा कि बरवाला शहर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे।
वहीं अनूप सैनी ने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर नगरपालिका सचिव प्रगति, मंडल महामंत्री रोशन घनघस, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप गोयल, सुरेश गोयल, रामचंद्र मौर्या, सुनील मेहता, जसवंत सैनी, राकेश गर्ग, विनोद भुक्कल, एडवोकेट दिनेश सैनी, कुलदीप सैनी, अश्वनी गुंदली, राजेंद्र सैनी, पलवेश गुंदली व कुलवंत सैनी समेत बरवाला शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ।
Reviewed by PSA Live News
on
11:43:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: