रांची। प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य रामचंद्र रूंगटा के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने शोक व्यक्त करते करते हुए कहा की स्वर्गीय रुंगटा का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनका समाज, व्यापार और सेवा के क्षेत्र योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने सदैव समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी कर्मभूमि को सेवा और संस्कारों से आलोकित किया। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और करुणामय व्यक्तित्व को खो दिया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में-भागचंद पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी,पवन शर्मा, संजय सर्राफ,कौशल कुमार राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया,निर्मल कुमार बुधिया, कमलेश संचेती, आदि शामिल है।
रामचंद्र रूंगटा के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक व्यक्त
Reviewed by PSA Live News
on
7:16:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:16:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: