ब्लॉग खोजें

नारी नारायणी फाउंडेशन ने मनाई मंदबुद्धि महिला आश्रम में दीपावली


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)।
 नारी नारायणी फाउंडेशन ने अर्बन एस्टेट स्थित प्रयास मंदबुद्धि महिला आश्रम में जाकर  वहां रहने वाली मंदबुद्धि महिलाओं के साथ दीवाली मनाई। वहां की संचालिका मंजू ने सभी का परिचय करवाते हुए उनकी बैकग्राउंड स्टोरी भी बताई कि किन हालातो में इन महिलाओं को यहां लाया गया। धीरे-धीरे उनकी सेहत व स्वभाव में काफी सुधार हुआ है। इस अवसर पर वीणा भंडारी,बिमला कामरा,सुमन लता, ममता चंद्राकर व नीटा नागपाल ने भजन सुनाए और वहां रहने वाली महिलाएं खुशी से झूम कर इस आयोजन में शामिल हुई। कमल भाटिया,अंजू सोनी, नीटा अग्रवाल, गीतू बांगा व पूजा लांबा दीपावली की खुशियां बढ़ाते हुए समोसे, फल बिस्कुट आदि वितरित किए। भारती, रितु गोयल,कमला सैनी ने सैनिटरी पैड्स देते हुए महिलाओं के मुश्किल दिनों में उनका पूरा ध्यान रखने का आश्वासन लिया। संस्थापिका पूनम नागपाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड्स निशुल्क वितरित करती है ताकि पैड्स के अभाव में कोई भी महिला गंभीर बीमारियों से ग्रस्त ना हो।

नारी नारायणी फाउंडेशन ने मनाई मंदबुद्धि महिला आश्रम में दीपावली नारी नारायणी फाउंडेशन ने मनाई मंदबुद्धि महिला आश्रम में दीपावली Reviewed by PSA Live News on 7:19:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.