ब्लॉग खोजें

दीपावली प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा


हरियाणा/ हिसार( राजेश सलूजा) । 
दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को किसान रेस्ट हाउस बरवाला में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। दीपावली का त्यौहार हमें एकजुटता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस त्यौहार को स्वच्छता, सद्भावना और सामूहिक खुशहाली के साथ मनाएं। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दीपावली प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा दीपावली प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा Reviewed by PSA Live News on 7:22:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.