ब्लॉग खोजें

तेरा जोर तेरी मन टेक सदा सदा जप नानक एक....



रांची। 
सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आज 25 अक्टूबर, शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से प्रभात फेरी का दूसरा दिन था. सुर्य की किरणों के निकलने से पहले ही श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक सिर को रूमाल और दुप्पटे से ढककर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और सत्संग सभा की फेरी में शरीक हुए.

प्रभातफेरी सुबह 5.30 बजे पार्किंग गेट से निकलकर चंदन अरोड़ा,अर्जुन दास मिढा की गलियों से होते हुए गुरूद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर स्त्री सतसंग सभा पहुंची जहां कमिटी के सदस्यों ने फेरी का स्वागत किय, वहां से फेरी पूर्व पार्षद सुनीता देवी के आवास गई और वहां से हरगोबिन्द गिरधर,जीवन दास मिढा की गली होते हुए पार्किंग गेट वापस पहुंच कर सुबह 8.00 बजे समाप्त हुई. 

फेरी में सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा,बबली दुआ,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,इंदु पपनेजा,नीता मिढ़ा ,रेशमा गिरधर,मनजीत कौर,बबीता पपनेजा ने  " तेरा जोर तेरी मन टेक सदा सदा जप नानक एक...." एवं " गुरमुख अमृत पीवणा नानक सबद वीचार...." तथा " जा कै दरस पाप कोट उतारे भेटत संग एहु भवजल तारे...." शबद गायन कर कालोनी की गलियों को नानकमय कर दिया.

सभी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया.सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की और मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से अरदास की. प्रभात फेरी के समापन पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के बीच चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया.

प्रभात फेरी में अर्जुन दास मिढा,अशोक गेरा, मोहन काठपाल,जीवन मिढ़ा,महेंद्र अरोड़ा, आशु मिड्ढा,नवीन मिढा,रमेश तेहरी,रमेश गिरधर,राजेन्द्र मक्कड़,हरीश तेहरी,भरत गाबा,पंकज मिढ़ा,बसंत काठपाल,हरविंदर सिंह,प्रकाश गिरधर,गौरव मिढ़ा,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा,सुनील मिड्ढा,सोनु खीरबाट,वीनू डावरा,उमेश मुंजाल,गुलशन मिढ़ा,कमल धमीजा,कमल मुंजाल,मनीष गिरधर,सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, मनीष बेदी,घनश्याम मुंजाल,ज्ञान मादन पोतरा, हैप्पी अरोड़ा, वंश डावरा,रिकी मिड्ढा,किशन गिरधर, पीयूष थरेजा,राकेश गिरधर,जगदीश मिड्ढा, दिलीप सिंह,राजन मिड्ढा,जसवंत चूचरा,खुशबू मिड्ढा,हरजिंदर कौर,उषा पपनेजा,ममता थरेजा,बिमला मिढा,प्रेमी काठपाल,नीतू किंगर,उषा झंडई, सोनिया गिरधर,निशा किंगर, रजनी कौर,गूंज काठपाल,सुषमा गिरधर,दुर्गी देवी मिड्ढा,रजनी तेहरी,राज काठपाल,रानी तलेजा, स्वीटी सिडाना,अमर मुंजाल, सुषमा गिरधर समेत अन्य शामिल थे.

तेरा जोर तेरी मन टेक सदा सदा जप नानक एक.... तेरा जोर तेरी मन टेक सदा सदा जप नानक एक.... Reviewed by PSA Live News on 3:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.