रांची। काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड, रांची के तत्वावधान में लगातार 37 वर्षों से आयोजित मां काली पूजनोत्सव का समापन आज मां की भव्य विदाई यात्रा के साथ हुआ।
मां के जयकारे के साथ समिति के सदस्यों ने नम आंखों से मां काली का विसर्जन किया। पूजा पंडाल के पास मां काली की प्रतिमा को विदाई वाहन पर सवार करा सदस्यों ने विसर्जन शोभायात्रा शुरू की। विसर्जन शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुये बड़ा तालाब पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में काली पूजा स्वागत समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा , ओमप्रकाश, अनिल माथुर, सत्येंद्र वर्मा,राजू वर्मा, हरीश तिवारी, कुमार कौशलेंद्र,रवीन्द्र वर्मा, रंजीत वर्मा, अजय जायसवाल, पप्पू वर्मा, सचिदानंद सोनी, संजय शर्मा, संजय लाल गुप्ता,अजीत शर्मा, सन्नी वर्मा, प्रतीक वर्मा, विजय महतो, उमेश वर्मा, राजेश गुप्ता,सौरभ वर्मा, आशुतोष पाठक, धुर्व कुमार, अमित अग्रवाल, रामू सोनी, भानुप्रताप अजय, सत्येन्द्र ठाकुर, संजय दास, संजय कुशवाहा, पंकज पाण्डेय,अभिराज़ वर्मा, दीपू वर्मा, बादल कुमार,शुभम भवानी, अनिल वर्मा, समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड, रांची के तत्वावधान में 20 अक्तुबर दिपावली की मध्यरात्रि को पूजनोत्सव का शुभारंभ किया गया था। 21अक्टूबर मंगलवार को 1101 महिलाओं द्वारा भव्य महाआरती की गई । महाआरती के पश्चात् सुहाग पोटली का वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।22 अक्टूबर बुधवार को हजारों घरों तक मां के महाभोग वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Reviewed by PSA Live News
on
6:15:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: