ब्लॉग खोजें

डीआरएम से जेडआरयूसीसी सदस्य की मुलाकात

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने रांची रेल मंडल के डीआरएम श्री करूणा निधि सिंह से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने रांची रेल मंडल में यात्री रेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार और सुधार के लिए मंडल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री जोशी ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए डीआरएम और मंडल अधिकारियों को धन्यवाद दिया।


मुलाकात के दौरान उन्होंने रांची आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का विस्तार जयपुर तक तथा हटिया सांकी पैसेंजर का विस्तार बरकाकाना तक करने का अनुरोध किया। उन्होंने आग्रह किया कि ये प्रस्ताव 1 जनवरी से लागू होनेवाली नई समय सारणी में सम्मिलित किए जाएँ। इसके अतिरिक्त उन्होंने रांची और हटिया स्टेशन पर रैंप निर्माण, ट्रेनों में नियमित टिकट चेकिंग अभियान चलाने तथा यात्रियों की सुविधा से संबंधित अन्य सुझाव भी प्रस्तुत किए। श्री जोशी ने इस बात पर हर्ष व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि पूर्व में हुई डीआरयूसीसी व जेडआरयूसीसी की बैठकों में पत्र के माध्यम से एवं वर्ष 2023 में माननीय रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने बेडरोल की रंगीन चादरें शुरू करने का सुझाव दिया था, जिसका शुभारंभ अब माननीय रेल मंत्री द्वारा जयपुर में किया जा चुका है।


डीआरएम श्री करूणा निधि सिंह ने श्री जोशी के सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डीआरएम से जेडआरयूसीसी सदस्य की मुलाकात डीआरएम से जेडआरयूसीसी सदस्य की मुलाकात Reviewed by PSA Live News on 6:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.