ब्लॉग खोजें

हैदर नगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल

पलामू: शनिवार की सुबह हैदर नगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू(22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैदर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना सुबह कुछ देर पहले की बताई जा रही है।गोलीकांड के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

हैदर नगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल हैदर नगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल Reviewed by PSA Live News on 2:02:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.