ब्लॉग खोजें

मनोकामना सिद्धि मंदिर, डोरंडा में अखण्ड भारत (संस्था) की बैठक आयोजित

मैकाले शिक्षा पद्धति व अंग्रेजी नववर्ष के बहिष्कार का आह्वान, विक्रम संवत आधारित भारतीय कैलेंडर अपनाने पर जोर


रांची। 
राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जेएमजे चौक पर अवस्थित मनोकामना सिद्धि मंदिर परिसर में आज अखण्ड भारत (संस्था) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश सिंह ने की। बैठक में समाज, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि मैकाले शिक्षा पद्धति ने भारतीय समाज को उसकी जड़ों से दूर कर दिया है। उन्होंने इसे तत्काल समाप्त करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि देश में भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं पर आधारित शिक्षा पद्धति लागू होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सभ्यता और मूल्यों से जुड़ी रह सकें।

उन्होंने ग्रेगोरियन (अंग्रेजी) कैलेंडर के स्थान पर भारतीय पंचांग आधारित विक्रम संवत को समाज में अपनाने की अपील की और 1 जनवरी को नववर्ष मानने की परंपरा के बहिष्कार का आह्वान किया।

श्री सिंह ने घोषणा की कि 1 जनवरी को सभी हिंदू संगठनों को फिरायला चौक, रांची में एकत्र होकर अंग्रेजी नववर्ष और मैकाले शिक्षा पद्धति के विरोध में आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्कृति एवं देश की रक्षा में बलिदान देने वाले करोड़ों पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके उपरांत रैली एवं जन-जागरण कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए सनातन एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने कहा कि उनकी पूरी टीम 1 जनवरी के बहिष्कार के पक्ष में है और अखण्ड भारत (संस्था) के अभियान को पूर्ण समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक में विचार-विमर्श के दौरान भारतीय संस्कृति के संरक्षण, पश्चिमी प्रभावों के बढ़ते असर, शिक्षा में भारतीय दर्शन के समावेश तथा समाज में सांस्कृतिक जागरण को लेकर कई सुझाव भी सामने आए।

इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, अजय पारिक, अमित पाण्डेय, अजय सिंह, दुर्गा सिंह, मधु सिंह, अजीत सिंह, कमल कुमार सिंह, भीम शर्मा, हरे कृष्ण पाण्डेय, गोलु जी, विशाल सिंह, धीरज सिंह, वासुकीनाथ पाण्डेय, राकेश सिंह, राकेश कुमार, मतरू नाग, बुल्लू सिंह, उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक का समापन भारतीय संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रीय चेतना के संकल्प के साथ किया गया।

मनोकामना सिद्धि मंदिर, डोरंडा में अखण्ड भारत (संस्था) की बैठक आयोजित मनोकामना सिद्धि मंदिर, डोरंडा में अखण्ड भारत (संस्था) की बैठक आयोजित Reviewed by PSA Live News on 7:15:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.