ब्लॉग खोजें

देश संविधान से चलता रहेगा और बाबा साहेब के इस संविधान को कोई नहीं बदल सकता- डॉ. सुरेंद्र सेलवाल

 


हरियाणा/ हिसार (राजेश  सलूजा) । भारतीय साहित्य अकादमी का 41वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार  सम्मेलन 12- 13 दिसंबर को पंचशील आश्रम झड़ौदा, बुराड़ी बाईपास दिल्ली में सम्पन्न हुआ। जिसमे देश के लगभग सभी प्रदेशों के साहित्यकार , राजनीतिक,सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा शिक्षा क्षेत्र में  लगे सैकड़ों प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में उकलाना मण्डी हिसार से भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय सचिव  डॉ सुरेंद्र सेलवाल ने मंच संचालन करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि देश संविधान से चलता रहेगा, बाबा साहेब के संविधान को कोई नहीं बदल सकता और  भारत के संविधान से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने देश के कोने -कोने से आए हुए साहित्यकारों, लेखकों, राजनेताओं और सामाजिक चिंतकों का सम्मेलन में पंहुचने पर स्वागत किया। डॉ सेलवाल ने  अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने जो हमें राह दिखाई है उस पर चलते हुए हम सबको मिलकर संविधान के सिद्धांतों को कायम रखना है और हमें संविधान के प्रहरी बनकर काम करते रहना होगा। कोई भी शासनकर्ता कितना ही प्रयास करले वो आपके सामने टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि अगर 80 करोड़ लोगों को पांच किलो राशन पर जिन्दा रखा जाता है और विश्व में देश की पांचवीं अर्थव्यवस्था का राग अलापा जाता है तो यह भारी विरोधाभास है जो कि चिन्ता का विषय है। मौजूदा  समय में आरक्षण के आधार पर चुने गए सांसद और विधायक संविधान और समाज के प्रति वफादार नहीं है वास्तव में वो अपने राजनीतिक आकाओं के सामने नतमस्तक है ।डॉ सुरेन्द्र सेलवाल ने कहा कि बाबा साहेब हमें संविधान में अधिकार और कर्तव्यों की विरासत सौंप कर गए है संविधान से ही हमें सब अधिकार मिले है जोकि किसी धार्मिक और सामाजिक ग्रंथ से नहीं।इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हम संविधान की हर हाल में सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के विचारों पर चलकर मानवाधिकारों की सुरक्षा को लेकर आगे बढ़ रहा है। सेलवाल ने कहा कि ध्यान  रहे देश किसी नेता विशेष का नहीं है बल्कि हम सब भारत के लोगों का है।इसलिए संविधान की उदेशिका का आंरभ संविधान सभा द्वारा "हम भारत के लोग़ ." से आरंभ किया था।

  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर ने राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुरेंद्र सेलवाल को उनके द्वारा किए जा रहे दलितोत्थान के लिए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यो के लिए विशेष रूप से पलक ऑफ हॉनर से सम्मानित किया। वहीं गैबीपुर निवासी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लितानी में पवक्ता हिन्दी के पद पर कार्यरत दर्शन सिंह गैबीपुर को  उनके द्वारा शैक्षिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए  महात्मा बुद्ध फेलोशिप अवॉर्ड 2025 से व हसनगढ़ निवासी कुलबीर सिंह प्रवक्ता समाजशास्त्र को सामाजिक  क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ अम्बेडकर फेलोशिप अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । डॉ विनोद कुमार  को डॉ अम्बेडकर फेलोशिप अवॉर्ड व डॉ अमनदीप कौर को वीरांगना सावित्री बाई फुले फेलोशिप अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।  सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सत्यनारायण जटिया पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अतीत से वर्तमान और भविष्य के संघर्ष के लिए सबका आह्वान किया। वहीं डॉ. भीम राम अंबेडकर के साथ कार्य करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री संघ प्रिय गौतम ने संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्तार से बताया हुए कहा कि कुछ भी हो जाए लेकिन तुम संविधान के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना।  कोई भी बाबा साहेब के  संविधान को बदल नहीं सकता है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर ने करते हुए अकादमी के चलाए अभियान के बारे में विस्तार से बताया। हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय सम्मेलन में0दलितसाहित्यकार,समाजसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न राष्ट्रीय आवार्डो से सम्मानित किया। 

   सम्मेलन में  बबन राव गोलप पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री महाराष्ट्र,डॉ. मुन्नी लाल रंगा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार, प्रो. डॉ. कालीचरण स्नेही पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय , प्रो. श्योराज सिंह बैचेन पूर्व अध्यक्ष हिंदी विभाग  दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, उत्तम कुमार परियार, पूर्व सदस्य राज्य परिषद( नेपाल), युवराज बीके नेपाल, डॉ. जितेंद्र मनु (तेलगांना), संगठन सचिव दक्षिण भारत कमेटी बी डी एस ए, सुभाष एच कनाडे (कर्नाटक) राष्ट्रीय संयोजक बी डी एस ए, महासचिव जय सुमानक्षर, तीर्थ तोंगरिया मानसा, पंजाब, ,मनोज रेवड़ी उकलाना, डॉ.लालती देवी उत्तरप्रदेश, महामंडलेश्वर  स्वामी आत्माराम उपाध्याय राजस्थान, मोमिना खातून उड़ीसा,  सुभाष कनाडे कर्नाटक, आदि  उपस्थित थे।

देश संविधान से चलता रहेगा और बाबा साहेब के इस संविधान को कोई नहीं बदल सकता- डॉ. सुरेंद्र सेलवाल देश संविधान से चलता रहेगा और बाबा साहेब के इस संविधान को कोई नहीं बदल सकता- डॉ. सुरेंद्र सेलवाल Reviewed by PSA Live News on 3:18:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.