ब्लॉग खोजें

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर आठवें दिन निकली भव्य प्रभात फेरी, कल होगा समापन



रांची। 
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से सोमवार, 22 दिसंबर को आठवें दिन की प्रभात फेरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। सुबह 6 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुई प्रभात फेरी ने नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पूरे वातावरण को गुरबाणी और “वाहेगुरु” के जयकारों से भक्तिमय बना दिया।

प्रभात फेरी देवकी नंदन दुआ, रमेश पपनेजा, भगवान सिंह बेदी, सरदार त्रिलोचन सिंह, दीपक (शालू), विजय वाधवा एवं हरीश कक्कड़ के निवासों से होते हुए सुख संध्या अपार्टमेंट पहुंची। यहां महेंद्र अरोड़ा एवं मनीष मल्होत्रा सहित परिवारजनों ने प्रभात फेरी का पारंपरिक ढंग से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत फेरी सरदार हरभजन सिंह, अशोक मिड्ढा, मनोहर मुंजाल और जीतू काठपाल की गलियों से गुजरते हुए गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पर पहुंची, जहां मनीष मिड्ढा द्वारा अरदास कराई गई। सुबह 9:15 बजे प्रभात फेरी का समापन हुआ।

समापन के पश्चात गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से साध संगत के लिए चाय-नाश्ते का लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कीर्तन मंडली के सदस्यों—सुंदरलाल मिड्ढा, सुरजीत मुंजाल, इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा, शीतल मुंजाल, गीता कटारिया, नीता मिड्ढा, इंदु पपनेजा, मनजीत कौर, रेशमा गिरधर एवं ममता थरेजा—ने

“जिसनो देअ किरपा ते सुख पाए गुरु दुआरे आख सुणाए…”,

“गोबिंद गोबिंद कहै दिन राती गोबिंद गुण शबद सुणावड़ियां…” तथा

“वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला…”

जैसे शबदों का सुमधुर गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़े रखा।

प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री निशान साहिब एवं कीर्तन मंडली के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी आस्था व्यक्त की। सरदार छोटू सिंह ने श्री निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की, वहीं गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने प्रत्येक श्रद्धालु के निवास के समक्ष वाहेगुरु से मंगल कामना की अरदास की।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रभात फेरी का समापन 23 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने हेतु 24, 25 एवं 26 दिसंबर को रांची से रवाना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 3 और 4 जनवरी को गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शनिवार, 3 जनवरी को रात 8 बजे से 11:30 बजे तक तथा रविवार, 4 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई बलजीत सिंह जी पटियाला वाले विशेष रूप से रांची पधारेंगे।

आज की प्रभात फेरी में अर्जुन देव मिड्ढा, सुंदरलाल मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, हरीश मिड्ढा, मोहन काठपाल, अनूप गिरधर, अशोक मुंजाल, पीयूष मिड्ढा, मनीष गिरधर, आशु मिड्ढा, दिनेश गाबा, जीवन मिड्ढा, ईशान काठपाल, अश्विनी सुखीजा, वेद प्रकाश मिड्ढा, दिलीप सिंह, जीतू अरोड़ा, बसंत काठपाल, प्रकाश गिरधर, सोनू खुराना, दिनेश मिड्ढा, रमेश तेहरी, प्रथम मिड्ढा, रौनक ग्रोवर, नवीन मिड्ढा, हरविंदर सिंह, सूरज झंडई, अमन डावरा, राकेश घई, उमेश मुंजाल, बिनोद सुखीजा, भगवान थरेजा, कमल मुंजाल, पुरुषोत्तम सरदाना, नीरज सरदाना, अमर मुंजाल सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल रहे।

प्रभात फेरी के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भाईचारे, सेवा और गुरु परंपरा का संदेश गूंजता रहा।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर आठवें दिन निकली भव्य प्रभात फेरी, कल होगा समापन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर आठवें दिन निकली भव्य प्रभात फेरी, कल होगा समापन Reviewed by PSA Live News on 5:57:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.