ब्लॉग खोजें

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में दिव्यांग,मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा एवं कराया गया भोजन

मानव प्रभु सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं: संजय सर्राफ



रांची। 
परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के द्वारा संचालित विगत 2 वर्षों से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) राँची में आज 31 दिसंबर को शोभा पोद्दार एवं उनके परिवार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 42 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 6 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 26 दिनों में 5225 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-अनिल सिन्हा,रिया पूजन, सुनील कुमार गुप्ता, रमेश वर्मा, स्नेहा श्रीवास्तव, खुशबू कुमारी, भास्कर भारती, मंजुला चौधरी, कमल खेतावत,सिमरन गुप्ता, कविता गाड़ोदिया,रंजीत गाड़ोदिया,सुनील कुमार पांडे,श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति, सुजीत कुमार सोनी,रामदेव प्रसाद गुप्ता,अमित मुरारका, विमला जालान,रानी दास, अशोक पाड़िया,निर्मल छावनिका,नरेंद्र कुमार,सोनल अग्रवाल, सुशील गाड़ोदिया, प्रमेश कुमार तिवारी,आशा अग्रवाल,संदीप लिंबू,मीरा अडूकिया,राधा कुमारी,के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इसके अलावे कई लोगों द्वारा आश्रम में रह रहे  निराश्रितो, मंदबुद्धि, दीनबंधुओं के लिए खाद्य सामग्री एवं जरूरत के समान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव प्रभु सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में दिव्यांग,मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा एवं कराया गया भोजन सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में दिव्यांग,मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा एवं कराया गया भोजन Reviewed by PSA Live News on 5:11:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.