ब्लॉग खोजें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, आध्यात्मिक सेवा कार्यों की सराहना


रांची। 
हिंदुस्तान की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन के अवसर पर चौधरी बगान, हरमू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन के नेतृत्व में संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदया से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने राष्ट्रपति महोदया को ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा देश और विश्व स्तर पर संचालित आध्यात्मिक, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था राजयोग ध्यान, नैतिक शिक्षा, तनावमुक्त जीवन, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

मुलाकात के दौरान ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने राष्ट्रपति महोदया को ईश्वर की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रसादम् तथा आध्यात्मिक साहित्य भेंट किया। राष्ट्रपति महोदया ने सादगी और आत्मीयता के साथ इन भेंटों को स्वीकार किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था “विश्व कल्याण की भावना से अत्यंत महान और प्रेरणादायी कार्य” कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का उद्देश्य न केवल हिंदुस्तान में बल्कि पूरे विश्व में शांति, सद्भाव और सुखमय संसार की स्थापना करना है, और इस दिशा में संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है।

राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि आज के अशांत और संघर्षपूर्ण समय में आध्यात्मिकता ही वह शक्ति है जो पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांध सकती है। आत्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों के माध्यम से ही मानव समाज में स्थायी शांति और भाईचारे की भावना विकसित की जा सकती है।

उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि संस्था भविष्य में भी मानवता के कल्याण हेतु इसी समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी।

यह मुलाकात आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय जीवन में आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित करने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, आध्यात्मिक सेवा कार्यों की सराहना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, आध्यात्मिक सेवा कार्यों की सराहना Reviewed by PSA Live News on 8:43:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.