विपिन लोहिया हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नियुक्त, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मोहन लाल बडौली, सुरेन्द्र पूनिया, योगेन्द्र शर्मा, रणबीर गंगवा का जताया आभार
हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। बरवाला विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन लोहिया जो जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिसार के पद पर कार्य कर रहे थे।उनकी नवनियुक्ति अब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरियाणा प्रदेश सचिव के पद पर हुई है। पूरी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने जारी की। प्रदेश सचिव भाजपा युवा मोर्चा नियुक्त होने के पश्चात विपिन लोहिया ने बताया कि यह एक मेरे लिए सौभाग्य एवं गर्व का विषय है जो मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता जिसे प्रदेश कार्यकारिणी में चुना गया। प्रदेश के महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया के नेतृत्व में उन्होंने संगठन की रीति नीति को सिखा। उन्होंने उंगली पकड़कर संगठन में आगे पहुंचाया। उन्होंने इस नियुक्ति हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का,प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का,प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया का,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा हरियाणा योगेंद्र शर्मा,हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं हल्का बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा का एवं अन्य सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प था युवा पीढ़ी राजनीति में रुचि ले। हर जन तक एवं आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इस विषय को अपना ध्येय मानकर और अंत्योदय के पथ पर निष्ठा से वे संगठन में कार्य करेंगे। वे अपने हर कार्य एवं हर कर्म में संगठन की गरिमा एवं पवित्रता का ध्यान रखेंगे। वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिस से संगठन की मर्यादा प्रभावित हो। उन्हें जिस विश्वास से संगठन ने इस पद हेतु चुना वे उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य करेंगे। आज भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार केंद्र में एवं प्रदेश में सत्ता में है। ये केवल जनता का प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों एवं योजनाओं का प्यार है। उन्होंने बताया कि एक बार वे पुनः शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।
विपिन लोहिया हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव नियुक्त, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मोहन लाल बडौली, सुरेन्द्र पूनिया, योगेन्द्र शर्मा, रणबीर गंगवा का जताया आभार
Reviewed by PSA Live News
on
11:00:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:00:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: