ब्लॉग खोजें

मारवाड़ महोत्सव में रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन


रांची। 
रांची में आयोजित मारवाड़ महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता से पधारी कलाकारों की टीम द्वारा रामायण पर आधारित जीवंत राम कथा की अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, मर्यादा, त्याग और धर्म की महिमा को सजीव रूप में मंच पर उतारा गया। आकर्षक वेशभूषा, सशक्त भाव-भंगिमाएं, मनोहारी संगीत और प्रभावशाली नृत्य संयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों का जीवंत अभिनय दर्शकों के हृदय को स्पर्श कर गया। विशेष रूप से राम-सीता वनगमन, हनुमान मिलन और विजय प्रसंग की प्रस्तुति ने भावनात्मक वातावरण बना दिया। संपूर्ण प्रस्तुति के दौरान दर्शक भाव-विभोर होकर कथा से जुड़ते चले गए और अंत में कलाकारों को जोरदार तालियों से सम्मानित किया गया। यह प्रस्तुति महोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करने वाली रही। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सरयू राय भी उपस्थित थे।

मारवाड़ महोत्सव में रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन मारवाड़ महोत्सव में रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन Reviewed by PSA Live News on 4:38:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.