सुभाष रहेजा के निधन पर प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने किया शोक व्यक्त, 31 मार्च को अंतिम अरदास
हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। वार्ड नंबर 9 बरवाला के पूर्व पार्षद विक्की रहेजा के चाचा एवं ओमप्रकाश रहेजा के छोटे भाई सुभाष रहेजा उर्फ कालू का 19 मार्च को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
उनके निधन पर वार्ड नंबर 9, बरवाला स्थित उनके निवास स्थान पर शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश महामंत्री भाजपा हरियाणा सुरेन्द्र पूनिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा बरवाला मोनू संदूजा, चेयरमैन मार्केट कमेटी प्रवीण सैनी, एकता टाइम के संपादक एवं पत्रकार दैनिक हरिभूमि राजेश सलूजा, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश , शिवा प्रॉपर्टी सलाहकार के निदेशक रामनिवास खोवाल,मनोनीत पार्षद पंकज बादल,पंजाबी सभा बरवाला प्रधान अमन महता,वरिष्ठ भाजपा नेता शुभम मदान,सुनील महता,राजेन्द्र पूनिया,राजू सलूजा,कृष्ण सलूजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
इसके अलावा वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों के साथ-साथ लायंस क्लब, फ्रेंड्स क्लब, अखिल भारतीय सेवा संघ, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब एवं पंजाबी सभा बरवाला के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
पूर्व पार्षद विक्की रहेजा ने बताया कि स्वर्गीय सुभाष रहेजा सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक मिलनसार एवं सहयोगी व्यक्ति के रूप में थी।
उनकी अंतिम अरदास 31 मार्च को बरवाला के हिसार रोड स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Reviewed by PSA Live News
on
10:18:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: