ब्लॉग खोजें

रामनवमी पर कचहरी चौक में भव्य सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारी


रांची, 24 मार्च 2026: 
पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर दिनांक 27 मार्च 2026 को राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रीराम भक्तों के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

समिति की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कच्चा चना, गुड़, शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। तपती गर्मी के बीच यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए विशेष राहत प्रदान करेगा।

इस सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन रांची नगर निगम की नवनियुक्त महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं उप महापौर श्री नीरज कुमार द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर समिति की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से मिथिला पाग, अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर यह सेवा शिविर वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत का केंद्र रहा है। इस वर्ष भी समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवक पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे रहेंगे, ताकि शोभा यात्रा में शामिल प्रत्येक राम भक्त को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समिति ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रामनवमी के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करें।

रामनवमी पर कचहरी चौक में भव्य सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारी रामनवमी पर कचहरी चौक में भव्य सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारी Reviewed by PSA Live News on 6:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.