ब्लॉग खोजें

अखिल भारतीय सेवा संघ की डिनर मीटिंग में 2026-27 पीएसटी टीम का गठन,हेमंत आहूजा बने अध्यक्ष


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) । 
 अखिल भारतीय सेवा संघ के सभी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण डिनर मीटिंग बफेट बास्केट रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। इस बैठक में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कर सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 की नई पीएसटी टीम का चयन किया गया।

नई टीम में संरक्षक के रूप में विनोद गोयल, अध्यक्ष डॉ हेमंत आहुजा, सचिव गुलशन कथूरिया और कोषाध्यक्ष संजीव राजपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय संरक्षक डॉ योगेश बिदानी, अध्यक्ष डॉ इंदर गोयल, महासचिव विनोद धवन, प्रमोद सचदेवा, प्रांतीय संरक्षक राजेंद्र सपड़ा, अध्यक्ष महेंद्र सेहतिया, महासचिव आकाश सैन, कोषाध्यक्ष संदीप भाटिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

हिसार टीम से गौरव भाटिया, विनोद सोनी, रंजीव राजपाल, जतिन वधवा, विनोद वर्मा, अजय ग्रोवर, राजेंद्र मेहता, नरेंद्र ढुल, डिम्पल कथूरिया, सुरेंद्र सिंह सैनी, सुरेश बत्रा, मोहिंदर सांखला, प्रदीप कटारिया, राधेश्याम मेहता, अशोक सरदाना और अरविंद दुआ की उपस्थिति रही। साथ ही हितेश कथूरिया और योनिक कथूरिया भी समाज सेवा कार्यों को समझने के उद्देश्य से बैठक में शामिल हुए।

हिसार महिला टीम की ओर से प्रांतीय महिला प्रमुख सरूचि असीजा, अध्यक्ष सुनैना नागपाल और कोषाध्यक्ष स्वाति ढींगरा भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान हिसार शाखा ने राष्ट्रीय और प्रांतीय टीम के सदस्यों का पटका पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय और प्रांतीय टीम ने नवगठित 2026-27 पीएसटी टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

बैठक का समापन संगठन की आगामी सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

अखिल भारतीय सेवा संघ की डिनर मीटिंग में 2026-27 पीएसटी टीम का गठन,हेमंत आहूजा बने अध्यक्ष अखिल भारतीय सेवा संघ की डिनर मीटिंग में 2026-27 पीएसटी टीम का गठन,हेमंत आहूजा बने अध्यक्ष Reviewed by PSA Live News on 11:05:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.