हरियाणा हिसार: राजेश सलूजा। हरियाणा सब्जी मंडी एसोशिएशन के प्रदेश प्रवक्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चालू वित्त वर्ष में 16 मई 2026 को सब्जी मंडियों के आढ़तियों के लिए, जिन्होंने एक मुश्त फीस का विकल्प चुना हुआ था, उनके लिए 15% वार्षिक बढ़ोतरी की अधिसूचना मार्केट बोर्ड से जारी हुई जो कि सरासर गलत थी| उस अधिसूचना से राहत पाने के लिए एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से निवेदन किया जिसका परिणाम अब 15% की बढ़ोतरी की बजाए अब 5% बढ़ोतरी ही होगी इसके संबंध में आज बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी हो गई और आढ़ती वर्ग को बहुत राहत मिली है इसके लिए पूरी हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करती है|
इस कार्य को पूरा करने के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने बीड़ा उठाया और अनेक बार इस कार्य के लिए चंडीगढ़ के चक्कर काटे , जिनमें प्रधान ब्रजमोहन, हरीश धमीजा,गंगाराम बजाज, राजेन्द्र ठकराल,आशीष परुथी,नितिन जांघू, अमरनाथ बिरला,दीपक महता,विकास बटला,राजकुमार मग्गू,रणबीर पहलवान,हर्ष आहूजा, ओम प्रकाश रहेजा,बलराज सैनी,मोहित गुम्बर,अनिल चावला इत्यादि साथियों ने भरपूर सहयोग किया।
इस उपलब्धि का श्रेय भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश ठकराल को भी जाता है जिनका सहयोग अगर नहीं होता तो शायद यह कार्य मुमकिन नहीं था। पूरी एसोसिएशन इन दोनों का इस सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद करती है।
प्रदेश की सब्जी मंडियों को सरकार ने दी टैक्स में राहत- सुमित माटा(प्रदेश प्रवक्ता)
Reviewed by PSA Live News
on
11:14:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:14:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: