नई दिल्ली। हिंदुस्तान की उभरती हुई नन्ही योग प्रतिभा वान्या शर्मा ने एक बार फिर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजधानी में आयोजित भव्य सिक्स सिग्मा अवॉर्ड्स 2026 समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जहां देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।
इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी खास बना दिया दिग्गज अभिनेत्री एवं प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी ने, जिनके कर-कमलों से वान्या शर्मा को यह सम्मान प्राप्त हुआ। मंच पर जैसे ही वान्या का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह पल न केवल वान्या के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गया।
समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, अभिनेता राजपाल यादव, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, पॉप सिंगर दलेर मेहंदी, अभिनेत्री जया प्रदा तथा प्रख्यात कलाकार सुधा चंद्रन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
कम उम्र में वान्या शर्मा द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा, कठोर परिश्रम, अनुशासन और योग के प्रति गहरी निष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने जिस समर्पण के साथ योग को अपनाया है, वह आज के युवाओं और बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वान्या जैसी प्रतिभाएं न केवल योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही हैं, बल्कि हिंदुस्तान की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त करना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।
वान्या शर्मा आज हर उस बच्चे के लिए उम्मीद और प्रेरणा की किरण हैं, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखता है। उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि अगर लगन, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
Reviewed by PSA Live News
on
10:12:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: