संदीप विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता- सुजीत मिश्र
मधुबनी । संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल, मधुबनी में "अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस" के अवसर पर विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल, शिक्षा भवन में एक गरिमामय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के संयोजक एवं विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) डॉ. अभिषेक ठाकुर ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब युवा वर्ग जागरूक होकर स्वयं इसके विरुद्ध संकल्प ले। कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती शालू कुमारी ने भी अपने संबोधन में युवाओं से जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के डीन डॉ. ज्योतिन्द्र कु. पाठक, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. आनंद कुमार चौधरी, डॉ. विमल कुमार, डॉ. राकेश रंजन, प्रो. प्रत्यूष नंदन एवं प्रो. आनंद कुमार झा ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में "नशामुक्त भारत – स्वस्थ भारत" के निर्माण का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सफल संचालन विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री सुजीत कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने अपने संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान करते हुए सभी वक्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि "नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ" तथा प्रत्येक नागरिक को एक जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Reviewed by PSA Live News
on
11:01:00 pm
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: