ब्लॉग खोजें

रांची जीपीओ से ‘लॉजिस्टिक पोस्ट’ सेवा का शुभारंभ, रांची–सिमडेगा मार्ग पर पहली खेप रवाना—व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार


 रांची । 
झारखंड में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय डाक विभाग ने शनिवार को रांची जीपीओ से ‘लॉजिस्टिक पोस्ट’ सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रांची से सिमडेगा मार्ग के लिए लॉजिस्टिक पोस्ट की पहली गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं, झारखंड परिमंडल Ram Vilas Chaudhary ने इस सेवा का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल राज्य के व्यापार, उद्योग और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा के माध्यम से ग्राहकों को कम लागत में तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विशेष रूप से छोटे और मध्यम व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) Santanu Azad ने सेवा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा ई-कॉमर्स कंपनियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों को बड़े शहरों तक माल भेजने के लिए महंगे निजी विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक B K Pandit, वरिष्ठ पोस्टमास्टर Kamlesh Ram, सहायक अधीक्षक डाक Amar Kumar Verma एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव Sandeep Kumar Mahto सहित डाक विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योग प्रतिनिधि और उद्यमी भी शामिल हुए, जिन्होंने इस नई सेवा का स्वागत किया।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा रांची से सिमडेगा सहित आसपास के प्रमुख शहरों तक माल ढुलाई को तेज, सुरक्षित और किफायती बनाएगी। इससे न केवल क्षेत्रीय व्यापार को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची मंडल ने व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की कि वे इस आधुनिक लॉजिस्टिक सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं और डाक विभाग के साथ जुड़कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

रांची जीपीओ से ‘लॉजिस्टिक पोस्ट’ सेवा का शुभारंभ, रांची–सिमडेगा मार्ग पर पहली खेप रवाना—व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार रांची जीपीओ से ‘लॉजिस्टिक पोस्ट’ सेवा का शुभारंभ, रांची–सिमडेगा मार्ग पर पहली खेप रवाना—व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार Reviewed by PSA Live News on 6:47:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.