“आध्यात्म, सेवा और राष्ट्रनिर्माण पर हुई सार्थक चर्चा” — बेंगलुरु में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लिए श्री श्री रवि शंकर का आशीर्वाद
बेंगलुरु। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज Bengaluru में विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar से भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आध्यात्म, मानव सेवा, राष्ट्र निर्माण, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि श्री श्री रवि शंकर जी का व्यक्तित्व आध्यात्म, सेवा, करुणा और मानवता के उच्च आदर्शों का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब पूरा विश्व तनाव, असंतुलन और मानसिक अशांति जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब श्रीश्री जी के विचार और उनका मार्गदर्शन समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने Art of Living Foundation द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, ग्रामीण विकास और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को नई पहचान दिलाई है।
संजय सेठ ने कहा कि श्री श्री रवि शंकर जी का सान्निध्य मन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई चेतना का संचार करता है। उनके विचार लोगों को जीवन में संतुलन, शांति और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संत और आध्यात्मिक मार्गदर्शक समाज को जोड़ने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान मंत्री संजय सेठ ने देशहित, सामाजिक सद्भाव और युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों का संतुलन आवश्यक है।
भेंट के अंत में संजय सेठ ने श्री श्री रवि शंकर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह मुलाकात आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और समाजसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाली रही।
Reviewed by PSA Live News
on
6:25:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: