ब्लॉग खोजें

संदीप विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन

संवाददाता - डॉ. अभिषेक ठाकुर की रिपोर्ट।





मधुबनी 05 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संदीप विश्वविद्यालय में शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण अभियान में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने तथा भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस मनाने का विषय नहीं, बल्कि यह हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम-से-कम एक वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

संदीप विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन संदीप विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन Reviewed by PSA Live News on 7:58:00 pm Rating: 5

1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.