रांची, 16 अगस्त 2026। श्रावण मास की पावन बेला में श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची के तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के द्वितीय तल पर माँ श्री जीण भवानी जी का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर अलौकिक श्रृंगार, मंगल पाठ एवं चुनरी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पुरुलिया से पधारीं प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक शीतल कटारुका ने मधुर भजनों एवं मंगल पाठ के माध्यम से माँ जीण भवानी का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ “गजानन आज पधारो” भजन तथा माँ की ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मंगल पाठ का विधिवत शुभारंभ हुआ।
माँ जीण भवानी का विशेष अलौकिक श्रृंगार कर उनका भव्य दरबार सजाया गया। भक्तों की ओर से माँ को विभिन्न प्रकार की चुनरियां, गजरा, मेहंदी एवं भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में चुनरी चढ़ाकर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
मंगल पाठ वाचक शीतल कटारुका के भजनों “धन घड़ी धन भाग्य हमारा, मैया जी म्हारे घरा पधारया, करो सुआगत मैया को” ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा वातावरण माँ जीण भवानी के जयकारों से गूंजता रहा।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालडीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी एवं सह सचिव प्रदीप शर्मा सहित समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम की सफलता में संदीप शर्मा, रमेश सोमानी, विनोद अग्रवाल, मोहित शर्मा, कविता सोमानी, सविता शर्मा, सुनीता मित्तल, निधि विजयवर्गीय, एकता शर्मा, नेहा शर्मा, उषा शर्मा, शीतल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल एवं ऋतु शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
मंगल पाठ एवं चुनरी महोत्सव के सफल आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरा मारवाड़ी भवन माँ जीण भवानी की भक्ति और जयकारों से सराबोर रहा।
Reviewed by PSA Live News
on
12:14:00 am
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: