ब्लॉग खोजें

तिरंगा यात्रा हमारे देश की एकता, अखंडता एवम भाईचारे का प्रतीक: सूरजमल गोस्वामी


हरियाणा हिसार/ राजेश सलूजा। 
मनमोहन सिंह बढाना विधायक समालखा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई,तिरंगा यात्रा में सूरजमल गोस्वामी, भूषण नंबरदार, कृष्ण देहरा, रामभतेरी रावल, कृष्ण छौंककर किवाना तथा दुष्यंत भट्ट, जिला अध्यक्ष पानीपत सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं और स्थानीय लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। उपस्थित लोगों ने देश की अखंडता, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और करोड़ों देशवासियों की एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास होता है।

यात्रा के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

तिरंगा यात्रा हमारे देश की एकता, अखंडता एवम भाईचारे का प्रतीक: सूरजमल गोस्वामी तिरंगा यात्रा हमारे देश की एकता, अखंडता  एवम भाईचारे का प्रतीक: सूरजमल गोस्वामी Reviewed by PSA Live News on 3:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.