भारतीय विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में *छाया स्वामी रामदेव स्कूल
संवाददाता : राजेश सलूजा ।
हरियाणा हिसार । आज शाखा सत्र पर आयोजित किया गया इस प्रोग्राम की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव रामनिवास वर्मा द्वारा की गई इस अवसर पर ऋषि राज बूढ़ाकिया जिला समन्वय उपस्थित थे प्रांत से दो जज भेजे गए थे अनीता जैन , प्रतिभा सिंह
इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मुकेश मित्तल प्रमुख समाजसेवी उपस्थित थे इस प्रोग्राम का शुभारंभ आए हुए सभी मेहमानों ने दीप प्रज्वलित करके किया भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सचिव आशा चुघ , कोषाध्यक्ष देवराज असीजा , महिला सहभागिता अलका सरदाना संस्कार गतिविधि संयोजीका सुनीता मनचंदा महिला सह सहभागिता मंजू सरदाना ,
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हिंदी ज्ञान और संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया
इस प्रोग्राम में प्रथम विजेता टीम स्वामी रामदेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला दूसरे नंबर पर राजकीय मिडिल स्कूल शिवपुरी और तीसरे नंबर पर शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया गांव की रही इन सभी को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जो टीम शाखा सत्र पर फर्स्ट आई है वह टीम आगे प्रांत में भाग लेगी स्टेज का संचालन कुमारी आशा चुघ ने बखूबी निभाया और आए हुए स्कूलों के बच्चों टीचरों का धन्यवाद किया उन्होंने बच्चों के बारे में कहा बच्चों को घबराना नहीं है प्रतियोगिता में भाग लेना बहुत बड़ी बात होती है लेकिन हमें फर्स्ट सेकंड थर्ड निकलना होता है हर टीम ने अपनी सतह पर बहुत अच्छा गायन किया इस अवसर पर विकास रतन महेंद्र सेतिया, प्रेस प्रवक्ता ओमप्रकाश मनचंदा, पूर्व अध्यक्ष वीरभान मिड्ढा ,सुबे सिंह, शेखावत जिले सिंह शेखावत, मास्टर सुदर्शन खुराना , राजेश सलूजा, नीलम सलूजा, सुनीता आहूजा, सुनीता पढनेजा ,प्रवीण सोनी संदीप सोनी हर्षा पढनेजा, राज मिढ़ा, सुनीता मनचंदा प्रोजेक्ट चेयरमैन, श्याम सुंदर चुघ, मास्टर केवल कृष्ण आर्य, सुभाष चुघ, गायत्री शाखा के अध्यक्ष पवन शर्मा, शिवकुमार कौशिक, टेकराम मुदगिल, जिले सिंह और अन्य अतिथि गण व बच्चे उपस्थित थे।
Reviewed by PSA Live News
on
3:29:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: