कुलदीप बिश्नोई समर्थक बबलू खटाना ने भाजपा छोड़ थामा जेजेपी का दामन, हजारों समर्थकों के साथ हुए शामिल
हरियाणा हिसार/ सोनम सलूजा। जननायक जनता पार्टी की ओर से हिसार में आयोजित नवसंकल्प महासम्मेलन रविवार को शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया। सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता एवं कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले अजय प्रताप सिंह ‘बबलू’ खटाना ने भाजपा छोड़कर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर बबलू खटाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के हक और मान-सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। सत्ता और संगठन में कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने अपने समर्थकों के हित में भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जेजेपी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश और देश की सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं के राजनीतिक भविष्य, मतदाता सूची, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए।
दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा में लाखों युवाओं के नाम मतदाता सूचियों से काटे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रपत्र-6 में किए गए नियमों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नए मतदाताओं के लिए कई जटिल शर्तें लागू की गई हैं। उनके अनुसार, इससे युवाओं के लिए मतदाता सूची में शामिल होना कठिन हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के संकट से जूझ रहा है। सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण आम नागरिक और व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कांग्रेस और इनेलो के कार्यकर्ता भी हुए शामिल
महासम्मेलन के दौरान कांग्रेस और इनेलो से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भी जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। जेजेपी में शामिल होने वालों में ब्लॉक समिति नारनौंद के चेयरमैन अमन श्योराण के साथ संजय भंडारी गुराना, राजेश गुराना, सुमित ढिल्लों, रोहित पपोसा, जीतू गुराना, काला राजली, कपिल बढ़ावड, नीरज शर्मा, शशिकांत शर्मा, सत्यम सोनी, अनिल गर्ग, अरुण कांगड़ा, नरेश भाटला, दीपक भाटला, शेखर बिश्नोई, परवीन असरावां, सोनू असरावां, दिलबाग रावत, भाला खटाना, अंकित सिंधु, जोगिंदर बेनीवाल, संदीप बॉक्सर, कुलदीप खटाना उर्फ बानिया और अमित शर्मा शामिल रहे।
इनेलो छोड़कर रमन खटाना और देवेंद्र गुज्जर ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।
वहीं कांग्रेस छोड़कर मोहित बागनवाला, अमित बागड़ी, अजय सायमंड, रोहित लोहमरोड़, साहिल छोकर, अमित सिवाच, अजय सिवाच, विनोद भादू, अक्षित कस्वां, अमन बिश्नोई लीलस, तनवीर बिछपड़ी, अभिषेक बुडानिया, सचिन मंडोली, पवन कसवां, धोलिया बीधवान और विक्रम लाठर सहित कई कार्यकर्ताओं ने जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, हिसार जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान, अजित ओडीएम, हांसी जिला अध्यक्ष अमित बूरा, जिला प्रवक्ता रवि आहूजा, हलका अध्यक्ष विपिन गोयल, जितेंद्र श्योराण, राजमल काजल, ईश्वर सिंह लौरा, सत्यवान बिछपड़ी, राजेश झाझड़िया, गुलाब सिंह खेदड़, कैप्टन छाजू राम, तरुण गोयल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reviewed by PSA Live News
on
4:50:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: