ब्लॉग खोजें

नंदोत्सव पर मखाना से सजा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार

शिव हनुमान मंदिर में भक्ति और उल्लास के बीच विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया भोग-प्रसाद


रांची।
झारखंड की राजधानी रांची के विद्यानगर स्थित शिव हनुमान मंदिर में नंदोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ का विशेष एवं आकर्षक मखाना से श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। मखाना से किए गए अनूठे श्रृंगार में बाबा भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

संध्याकालीन आरती के बाद भगवान लड्डू गोपाल को विशेष भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात यह भोग-प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

नंदोत्सव के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और सनातन परंपरा से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया। मंदिर परिसर में देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।

नंदोत्सव पर मखाना से सजा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार नंदोत्सव पर मखाना से सजा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार Reviewed by PSA Live News on 8:17:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.