रांची। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 100 को पार कर गई है. झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है. राज्य में इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 14 हो गई है. अब कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में जामताड़ा का नाम भी शामिल हो गया है।
हिंदपीढ़ी थाना के ASI भी संक्रमित
राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डा. डीके सिंह ने बताया कि सोमवार को भी रांची के हिंदपीढ़ी समेत विभिन्न इलाकों से कोरोना वायरस के कुल 20 मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि आज हिंदपीढ़ी से और इस क्षेत्र से जुड़े 12 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें हिंदपीढ़ी इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और वहां से एंबुलेंस चलाने वाला एक चालक भी संक्रमित पाया गया. वहीं, रांची के बेड़ो इलाके से दो और इटकी इलाके से तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल है. इसके अलावा एक मरीज रांची के कडरू इलाके से भी सामने आया है जो राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का नया क्षेत्र है।
11 जिले प्रभावित, रांची में सबसे ज्यादा 76 मरीज
गौरतलब है कि झारखंड में अब तक 11 जिले कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. जबकि रांची में सबसे अधिक 76 मामले सामने आ चुके हैं. अब तक बोकारो में 10, हजारीबाग, गढ़वा और पलामू में 3-3, धनबाद, देवघर और सिमडेगा में 2-2, गिरिडीह, कोडरमा और जामताड़ा में एक-एक मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.
इससे पूर्व शनिवार को धनबाद में कुमारधुबी और हीरापुर से कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दोनों मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जिससे उनके स्वस्थ हो जाने की पुष्टि हुई है. दोनों क्रमशः 5 और 18 अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे. गत 18 अप्रैल को जो रेलवे ट्रैकमैन संक्रमित पाया गया था, उसे भी शनिवार को स्वस्थ पाया गया. उसके संपर्क में आए 11 रेलवेकर्मियों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके अतिरिक्त बोकारो में कोरोना वायरस से संक्रमित दस लोगों में से चार लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

झारखंड में 100 पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 14 लोग हुए स्वस्थ
Reviewed by PSA Live News
on
9:52:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:52:00 am
Rating: