ब्लॉग खोजें

सीसीएल गांधीनगर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल हेतु किया गया तैयार

रांची। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं एसएसपी रांची श्री अनीश गुप्ता  ने  गांधीनगर स्थित सीसीएल  अस्पताल का भ्रमण किया, जिसे कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है।  वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम हेतु गांधीनगर स्थित सीसीएल के अस्पताल को कोविड-19 बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


उपस्थित डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रे ने कहा कि इस अस्पताल में कोविड  मरीजों के एंट्री हेतु अलग मार्ग होगा तथा स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों के इंट्री हेतु अलग मार्ग निर्धारित किया जाएगा। किसी भी स्थिति में संक्रमित व्यक्ति के अलावा किसी भी स्वास्थ्यकर्मी अथवा प्रतिनियुक्त कर्मियों को संक्रमण का खतरा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने पर  बल दिया।

उपायुक्त श्री रे ने सीसीएल के डॉक्टरों की टीम के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल एवं नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक के दौरान सभी चिकित्सकों को अपनी मेडिकल सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया।

उपायुक्त श्री रे ने सीसीएल अस्पताल के सभी यूनिट्स का भ्रमण किया तथा चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। कोविड-19 अस्पताल के रूप में की जानेवाली सभी आवश्यक सुविधाओं के बारे में बिन्दुवार चर्चा की गई।  आइसोलेशन वार्ड और आई सी यू का भी निरीक्षण किया। सीसीएल के चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार पी पी ई किट भी उपलब्ध कराई गई।

सीसीएल गांधीनगर के चिकित्सकों ने पूरी तत्परता से अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू समेत सीसीएल के चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे।

सीसीएल गांधीनगर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल हेतु किया गया तैयार सीसीएल गांधीनगर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल हेतु किया गया तैयार Reviewed by PSA Live News on 9:42:00 am Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.