रांची। कोरोनावायरस से संक्रमण के तीन नए मरीजों की पुष्टि मंगलवार शाम को हुई है। सिमडेगा जिले में संक्रमण की पहली इंट्री हुई है, जहां आज एक कोरोना का मरीज मिला है। बाकी दो अन्य रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के हैं, जहाँ के ११ मरीज पहले से रिम्स में इलाजरत है । रिम्स निदेशक डॉक्टर डीके सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। तीन नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले रांची के हैं, जहां अबतक 13 मरीज मिल चुके हैं जो सब के सब हिंदपीढ़ी इलाके के है । वहीं, बोकारो में 9, हजारीबाग 2, कोडरमा , गिरिडीह और सिमडेगा में एक-एक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। कुल मरीजों में अब तक दो की मौत हो चुकी है।
वहीं, मंगलवार को देश में लॉकडाउन के 21वें दिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इसकी अवधि 3 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। जिन जगहों पर कोरोना के केस १ भी नहीं होंगे, उन क्षेत्रों में 20 अप्रैल से सशर्त सीमित छूट दी जाएगी। रोज कमाने खाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर ये छूट दी जाएगी। ढील का फॉर्मूला कोरोना संक्रमण के कुल मामलों के आधार पर जिलों की कलर कोडिंग के जरिए तय होगा।
केंद्र सरकार के फॉर्मूले के मुताबिक झारखंड में अब तक कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। रांची समेत 6 जिले जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वे ऑरेंज जोन में आएंगे। जबकि बाकी 18 जिले ग्रीन जोन में होंगे।
झारखंड में तीन और कोरोना मरीज की पुष्टि, सबसे ज्यादा संक्रमित 13 मरीज राजधानी रांची में
Reviewed by PSA Live News
on
9:47:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:47:00 pm
Rating:
