ब्लॉग खोजें

स्कूलों की मनमानी चलने नहीं देंगे-शिक्षा मंत्री

रांची। निजी स्कूल बोले- बच्चों की फीस माफ करना संभव नहीं, शिक्षा मंत्री का जवाब- स्कूलों की मनमानी चलने नहीं देंगे. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने सभी स्कूलों को लॉकडाउन पीरियड में फीस नहीं लेने के लिए अपील की है। इन दिनों स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है और अभिभावकों के आय का स्रोत छिन गया है। इस परेशानियों को देखते सभी स्कूलों को पत्र जारी किया गया था। लेकिन निजी स्कूलों ने सरकार की अपील को दरकिनार कर अप्रैल की फीस जमा करने का मैसेज भेज दिया है। इसको लेकर अभिभावक परेशान हैं। निजी स्कूलों के संगठन अनएडेड स्कूल एसोसिएशन के सचिव वी. चंद्रशेखर ने स्पष्ट कहा है- फीस माफ करना संभव नहीं है। इधर, शिक्षा मंत्री ने कहा- निजी स्कूल संचालकों ने अवमानना की तो कार्रवाई करेंगे।
स्कूलों की मनमानी चलने नहीं देंगे-शिक्षा मंत्री स्कूलों की मनमानी चलने नहीं देंगे-शिक्षा मंत्री Reviewed by PSA Live News on 8:45:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.