नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में हुई। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के अंतर्गत पूरे देश में 3मई तक हवाई, रेल और सड़कों से यात्रियों का आवागमन बंद रहेगा। टैक्सी, ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा सहित कैब की सेवाए प्रतिबंधित रहेंगी। सभी शैक्षणिक और संबंधित संस्थान बंद रहेंगे।सभी सिनेमा हॉल्स, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा इस प्रकार के अन्य संस्थान बंद रहेंगे। सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह और अन्य सभाओं के आयोजन पर रोक रहेगी।स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमारी इस लड़ाई में अब तक फील्ड स्तर पर किए गए एक्शन के तहत 325 जिले ऐसे हैं जहां पर कोई भी केस नहीं आया है। हमारी मृत्यु दर अगर 3.3 प्रतिशत है तो जो लोग अब तक ठीक हुए हैं उसका प्रतिशत 12.02 के आसपास है।
देश के 325 जिले कोरोना से अछूते, वायरस का एक भी मामला नहीं आया सामने - स्वास्थ्य मंत्रालय
Reviewed by PSA Live News
on
8:22:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:22:00 pm
Rating:
