ब्लॉग खोजें

उतर प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के कारण कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़े हैं - योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते जानलेवा संमक्रण के बीच में भी मुख्यमंत्री योगी के प्रयास की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।देश में सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पॉजिटिव केस में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की संख्या एक तिहाई से भी अधिक है।कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में सफल रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास को मॉडल माना जा रहा है।करीब 33 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 12 मौत हुई है जबकि 755 पॉजिटिव केस को ठीक करने के प्रयास जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 मार्च को पहला पॉजिटिव केस सामने आया था जबकि पहली मौत 15 अप्रैल को हुई है। इतनी विषम परिस्थिति में भी सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनिटिरिंग के कारण हालात बेहद भयावाह नहीं हो पा रहे हैं। यह साबित हो चुका है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार तथा मशीनरी बेहतर काम कर रही है। इसके साथ ही जानकारियों का तंत्र भी दुरुस्त नजर आ रहा है।सीएम योगी आदित्यनाथ यह कहने में संकोच नहीं करते हैं कि तब्लीगी जमात के कारण उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़े हैं, नहीं तो यहां पर मामले सीमित रहते। राज्य में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं, उनमें से एक तिहाई तब्लीगी जमात के संपर्क हुए हैं। इस मामले में सबसे बड़े दोषी दिल्ली मरकज से जुड़े लोग हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वहां छिपा रखा था। इससे ज्यादा अति तो उनका कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाज न कराना है। वह लोग डॉक्टरों और नर्सों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे जिसकी वजह से हमारी सरकार को कड़े फैसले लेने पड़े। इसके अब पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ रहे हैं।
उतर प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के कारण कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़े हैं - योगी आदित्यनाथ उतर प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के कारण कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़े हैं - योगी आदित्यनाथ Reviewed by PSA Live News on 8:21:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.