ब्लॉग खोजें

जय माता दी ग्रुप द्वारा संचालित निशुल्क भोजन वितरण का आज नौवा (9) दिन

रांची। समाजसेवी  विष्णु सोनी के नेतृत्व में क्रिकेटर  महेंद्र सिंह धौनी के घर के सामने पेट्रोल पंप के पीछे हरमू में दिनांक 9 अप्रैल 2020 से जब तक सरकार द्वारा लॉक डाउन रहेगा तब तक निः शुल्क भोजन वितरण का आयोजन निरंतर चलता रहेगा ।आप सभी से अनुरोध है की जो असहाय,जरूरतमंद है जिन्हें भोजन की अति आवश्यकता है उन्हें आप यहां भेजने का कष्ट करें।ताकि जरूरतमंदो की जरूरतें पूरी हो सके।

विष्णु सोनी जी का संदेश है कोविड - 19 से आपलोग घबराइए नहीं संयम रख कर सावधानी बरते । सावधानी ही इसका बचाव है।

और भारत में गंगा जमुनी तहजीब है यहां पर हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध पारसी सारे लोग मिलजुलकर एक परिवार की तरह रहते हैं इसी पहचान को हमें बनाए रखना है और एक अच्छे इंसान की तरह सब का इज्जत और सम्मान करना है।

सफाईकर्मी ,पत्रकार,डॉक्टर ,नर्स , पुलिसकर्मी,या वैसे लोग जो स्वयं या किसी संस्था के माध्यम से निस्वार्थ भावना से लोगों की मदद में लगे हुए हैं यह सभी हमारे कोरेना वारियर्स हैं ।हमें तहे दिल से उनका सम्मान करना है।
हमारे कोरेना वारियर्स   इस विपरीत परिस्थिति में अपनी जान की बाजी लगाकर 24 घंटे आपकी सुरक्षा में लगे हुए हैं अपने घर परिवार को छोड़कर  । उनका दिल से सम्मान कीजिए।

और जो चल फिरने में असमर्थ हैं या वैसे लोग जिन लोगों तक अति आवश्यक मूलभूत आवश्यकताओं की चीजें नहीं पहुंच पा रही है और वो रांची जिला के किसी भी क्षेत्र के हैं मोबाइल नंबर
7  5  4  4  0 7 0 7 8 7 पर संपर्क करें आपके घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है

इस कार्यक्रम में कर्मठ सहयोगी विष्णु सोनी ,आनंद वर्मा ,राजेश कुमार सिंह ,प्रकाश दा ,राजू कुमार झा, कुमार शुभम  शौर्य भट्ट , कृष्णा चौरसिया इत्यादि तन मन धन से सारे सदस्य सेवा दे रहे हैं।

हम सब का प्रयास है कि गरीब असहाय, वंचित और जरूरतमंद की तन मन धन से मदद करना  इस विपरीत परिस्थिति में हमारे भाई बहन भूखे ना रहे और इस विचित्र स्थिति में डट कर मुकाबला करें और एक स्वस्थ, स्वच्छ और उन्नत भारत का निर्माण करें।
जय माता दी ग्रुप द्वारा संचालित निशुल्क भोजन वितरण का आज नौवा (9) दिन जय माता दी ग्रुप द्वारा संचालित निशुल्क भोजन वितरण का आज  नौवा (9) दिन Reviewed by PSA Live News on 8:18:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.