ब्लॉग खोजें

सर्वे कर रही आंगनवाड़ी सेविका की हृदय गति रुकने से हुई मौत

संवाददाता - रंजीत कुमार।
चतरा। प्रतापपुर प्रखंड के हुमजांग पंचायत अंतर्गत नवरत्नपूर आंगनवाड़ी कोड संख्या 89 में कार्यरत सेविका 33 वर्षीय सोनिया मंडल की मृत्यु गुरुवार की दोपहर हार्ट अटैक हृदय गति रुक जाने से हो गयी।।
मृतक आंगनबाड़ी सेविका सोनिया मंडल के पति मिलन कुमार मंडल ने बताया कि सरकार के  निर्देशों  का पालन करते हुए अपने पोषक क्षेत्र में कोविन्ड19 का सर्वे कार्य कर रही थी तभी अचानक जोरो से चक्कर आने एवं सीने में उठे असहनीय दर्द से बेचैन हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसे गया साईं हॉस्पिटल में चिकित्सक से दिखाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
सोनिया मंडल  के तीनो बेटियो एक बेटा, एवम पति तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सोनिया मंडल के पति रवि मिलन मंडल प्रतापपुर प्रखंड के जोलहबीघा गांव में यूपीएस ग्वाल टोली विद्यालय के पारा शिक्षक है।

आंगनवाड़ी सेविका सोनिया मंडल की हुई आसमाईक  निधन  पर जिला परिषद विक्रम यादव हुमाँजाग मुखिया संजू देवी, राजद नेता सूर्य देव यादव, आंगनबाड़ी सेविका संतोषी कुमारी, सहित लोगों ने गहरा दुख ब्यक्त किया है।
सर्वे कर रही आंगनवाड़ी सेविका की हृदय गति रुकने से हुई मौत सर्वे कर रही आंगनवाड़ी सेविका की हृदय गति रुकने से हुई मौत Reviewed by PSA Live News on 8:10:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.