मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों से भरी नौका तेज आंधी की वजह से शनिवार शाम यमुना नदी की जलधारा में पलट गई जिससे उसमें सवार एक उपनिरीक्षक एक सिपाही और नाविक की मौत हो गई है करीब 12 घंटे के बाद रविवार को तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार करीब 4:00 बजे शाम को किशनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामजीत सोनकर हमराही सिपाही शशिकांत वह सिपाही निर्मल यादव के साथ लोक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए गश्त पर यमुना नदी के किनारे गए थे वहां तीनों ने नाविक रवि को बुलाकर नौका के जरिए बांद्रा जिले की सीमा में गश्त के बाद करीब 6:30 बजे शाम को लौटते समय लखनपुर जोरावर गांव के पास तेज आंधी और ओलावृष्टि के दौरान उनकी नौका असंतुलित होकर बीच जलधारा में पलट गई उन्होंने बताया कि एक सिपाही निर्मल यादव करीब 400 मीटर पानी तैर कर बाहर निकल आया किंतु उपनिरीक्षक रामजीत सिपाही शशिकांत और नाविक रवि गहरे पानी में डूब गए एएसपी ने बताया की जाल डालकर गोताखोर रात भर तीनों की तलाश करते हैं लेकिन 12 घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ के दल ने तीनों शव आज सुबह 9:00 बजे के करीब पानी से बरामद कर पाए हैं तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों से भरी नौका यमुना में पलटी दो पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत
Reviewed by PSA Live News
on
7:42:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:42:00 pm
Rating:
