ब्लॉग खोजें

बॉलीवुड एक्सप्रेस और फिल्मी जोहार से रिलीज हुई सौरभ की पालघर की कविता

रांची। राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित युवा लेखक सौरभ भारद्वाज द्वारा पालघर की घटना पर आधारित लिखी कविता 'पालघर' को एफ एक्स एन मिडिया से प्रकाशित किया गया है। इस कविता का वीडियो बॉलीवुड एक्सप्रेस चैनल द्वारा तथा फिल्मी जोहार से रिलीज किया गया है। कविता के माध्यम से किसी भी संप्रदाय में ऐसी घटनाओं का होना निंदनीय बताया गया है। कविता में किसी भी प्रकार का संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है। अपनी लेखन से देशवासियों के बीच सकारात्मक सोच लाने का कोशिश कर रहे हैं ।सोसल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा और वायरल किया जा रहा है। ऑनलाइन प्रकाशन करने वाली कई सारी वेबसाइटों ने इसे प्रकाशित किया है। सौरभ भारद्वाज अगली रचना "अंतह कलह मे देश" लिख रहे हैं जिसे अगले सप्ताह प्रकाशित किया जाएगा। लोक डॉउन की स्थिति में अपनी कविताओं के माध्यम से जागरूकता का प्रयास कर रहे हैं। 2 दिन पूर्व ही उनकी कविता थैंक्यू कोरोना जीना सिखा दिया को प्रकाशित किया गया है।
बॉलीवुड एक्सप्रेस और फिल्मी जोहार से रिलीज हुई सौरभ की पालघर की कविता बॉलीवुड एक्सप्रेस और फिल्मी जोहार से रिलीज हुई सौरभ की पालघर की कविता Reviewed by PSA Live News on 7:39:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.