ब्लॉग खोजें

हिंदपीढी क्षेत्र में दूसरे दिन भी खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी

रांची। रांची के हिंदपीढी क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद पूरा क्षेत्र सील है। इस दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, वॉलिंटियर्स और सिविल डिफेंस कर्मी भी लोगों को घर-घर तक आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे हैं।

दूसरे दिन भी पीडीएस के तहत खाद्यान्न की डोर टू डोर डिलीवरी
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री राय महिमापत रे के निर्देशानुसार हिंदपीढ़ी क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत कार्ड धारियों को खाद्यान्न की डोर टू डोर डिलीवरी की जा रही है। जो दूसरे दिन भी जारी रहा। वार्ड नंबर 21, 22 और 23 में लाल और पीला कार्डधारियों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाया गया।

लाल और पीला कार्डधारियों को डोर टू डोर डिलीवरी के लिए एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न गुरु नानक स्कूल परिसर में लाया गया। फिर यहां से संबंधित डीलर के सहयोग से टेंपो के माध्यम से कार्ड धारियों के घर-घर डोर टू डोर डिलीवरी की गई।

क्षेत्र के लोगों की मांग गेहूं के बजाए 5 किलो चावल ही दें
हिंदपीढी क्षेत्र में जारी लॉक डाउन के बीच कार्डधारियों ने प्रति सदस्य 5 किलो चावल  देने की मांग की है। आपको बताएं कि शहरी क्षेत्र में लाल और पीला राशन कार्ड धारियों को प्रति सदस्य 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं दिए जाने का प्रावधान है। लॉक डाउन के दौरान इन क्षेत्र के वार्ड संख्या 21, 22 और 23 के लोगों का कहना है कि गेहूं मिलने पर उनके सामने इसे पिसवानेने की समस्या होगी। अतः कार्ड धारियों को प्रति सदस्य 5 किलो चावल ही दिया जाए। क्षेत्र के तीनों के लोगों की इस मांग को देखते हुए रांची जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अपर मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति से इस संबंध में आग्रह किया जा रहा है संभवत अनुमति मिलने के बाद लोगों को प्रति सदस्य 5 किलो चावल की आपूर्ति की जाएगी।


हिंदपीढी क्षेत्र में दूसरे दिन भी खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी हिंदपीढी क्षेत्र में दूसरे दिन भी खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी Reviewed by PSA Live News on 11:15:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.