रांची। आज माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जमानत की सुनवाई हुई। माननीय जस्टिस अनिल कुमार चौधरी के न्यायालय में सुनवाई के उपरांत अभियुक्त/प्रार्थी मोहम्मद आफाक को बीए नंबर 2037/2020 में जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए। यह मामला हजारीबाग के चौपारण थाना कांड संख्या 19/2020 से संबंधित था। अभियुक्त/ प्रार्थी की तरफ से अधिवक्ता राहुल पांडे ने पक्ष रखा एवं सरकार की तरफ से सरकारी वकील सूरज वर्मा ने पक्ष रखा ।जमानत देने के उपरांत माननीय न्यायाधीश श्री अनिल कुमार चौधरी ने इस बात पर चिंता जताई की बेल हम ग्रांट कर रहे हैं परन्तु इस लॉक डाउन के समय में जहां कोई यातायात का साधन नहीं चल रहा है तो जमानतदार कैसे पहुंचेंगे और अभियुक्त जोकि औरंगाबाद का रहने वाला है वर्तमान में वह हजारीबाग जेल में बंद है वह हजारीबाग से औरंगाबाद कैसे जाएगा। माननीय न्यायालय ने इस बात को मद्देनजर रखते हुए हजारीबाग के जिला न्यायाधीश को जमानतदारों को पास जारी करने एवं पूरी प्रक्रिया में सहयोग करने का आदेश दिया।
आरोपी को बेल देने के बाद जज साहब बोले लॉक डाउन के समय में कैसे जायेगा घर
Reviewed by PSA Live News
on
11:17:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:17:00 pm
Rating:
