ब्लॉग खोजें

कोरोना हॉटस्पॉट बने हिंदपीढ़ी में बवाल, पुलिस पर पत्थरबाजी कर बैरिकेडिंग को तोड़ा


रांची। कोरोना संक्रमण के लिहाज से राजधानी का हिंदपीढ़ी  इलाका हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने इलाके के 15 एंट्री और एक्जिट पॉइंट को सील कर दिया है. पूरा इलाका सील कर कर्फ्यू  भी लगाया गया है. लेकिन इसके बावजूद यहां के लोग प्रशासन के इन कदमों का उल्लंघन में करने में लगे हुए हैं. सोमवार देर रात हुए बवाल के बाद मंगलवार को भी यहां रूक-रूक कर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.
पुलिस पर हुई पत्थरबाजी
मंगलवार को हिंदपीढ़ी के थर्ड स्ट्रीट और सरफराज चौक के समीप जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के दौरान प्रशासन की बैरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ दिया. लोग लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़क पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी मोहल्ला पहुंचे और मामले को शांत कराया. इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की, लेकिन पुलिस ने संयम दिखाते हुए पूरी स्थिति पर नियंत्रण पाया. और स्लाइडर बैरिकेडिंग लगायी. रांची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है.
बदल-बदल कर ड्यूटी कर रहे जवान
हिंदपीढ़ी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के शिकार न हो जाएं, इस बात की चिंता वरीय अधिकारियों को है. इसी वजह से उन्हें बदल-बदल कर ड्यूटी में करने का निर्देश दिया गया है. रांची सिटी एसपी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हिंदपीढ़ी में जो भी पुलिसकर्मी तैनात हैं, उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए ये निर्देश दिया गया है।

बता दें कि सोमवार देर रात हिंदपीढ़ी में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. लेकिन टीम को देखते ही स्थानीय लोग कुर्बान चौक के पास हंगामा करने लगे. मेडिकल टीम और पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया गया. आक्रोशित लोगों ने बवाल काटते हुए नाला रोड स्थित सेनिटाइजर केबिन और एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की. सुबह पांच बजे स्थिति को काबू में कर दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रिम्स ले जाया गया।
कोरोना हॉटस्पॉट बने हिंदपीढ़ी में बवाल, पुलिस पर पत्थरबाजी कर बैरिकेडिंग को तोड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बने हिंदपीढ़ी में बवाल, पुलिस पर पत्थरबाजी कर बैरिकेडिंग को तोड़ा Reviewed by PSA Live News on 8:03:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.