ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना के तहत 5453 दीदी किचन द्वारा रोजाना लगभग 4 लाख लोगों को कराया जा रहा भोजन

रांची। कोविड-19 के संक्रमण से बचने हेतु जारी लॉक डाउन के वजह से लोगों के बीच खाने की किल्लत से निपटने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत विभिन्न जिलों में 5,453 दीदी किचन कार्य कर रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3,96,880 लोगों को 24 घंटे के अंदर खाना खिलाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री दीदी किचन द्वारा रोजाना लगभग इतने ही लोगों को भोजन कराने का कार्य किया जा रहा है। भोजन कराने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, द्वारा  लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत  राशन एवं खाना पहुँचने का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा  प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 1,52,772 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 1,79,22 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 42,79,286 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।  एन जीओ एवं वोलेंटियर  टीम द्वारा 20,57,430 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। प्रवासी मजदूरों के लिए राहत कम्पों में 1,42,742 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है। अबतक 40,327 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहूँचाये गए हैं।
मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना के तहत 5453 दीदी किचन द्वारा रोजाना लगभग 4 लाख लोगों को कराया जा रहा भोजन मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना के तहत 5453 दीदी किचन द्वारा रोजाना लगभग 4 लाख लोगों को कराया जा रहा भोजन Reviewed by PSA Live News on 8:06:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.