जिले के कई कुछ इलाकों से कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट/माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया
रांची। वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए पूरे रांची जिले में लॉक डाउन जारी है। जिले के कई कुछ इलाकों से कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट/माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
रांची जिले में बनाए गए कुछ कंटेनमेंट/माइक्रो कंटेनमेंट जोन निम्न हैं।
1. इटकी अंचल अंतर्गत मोरो ग्राम से 27 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद मोरो ग्राम की परिसीमा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अंचलाधिकारी इटकी श्रीमती रश्मि लकरा को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
2. बेड़ो अंचल अंतर्गत करांजी ग्राम की परिसीमा को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां से 19 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि रिम्स रांची के द्वारा की गई थी। कंटेनमेंट जोन करांजी ग्राम के लिए अंचलाधिकारी बेड़ो श्रीमती अमृता खाखा को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है
3.बेड़ो अंचल अंतर्गत केशा ग्राम की परिसीमा को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां 23 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि हुई थी। अंचलाधिकारी बेड़ो अमृता खाखा इंसिडेंट कमांडर नियुक्त की गई हैं।
4.रांची के कडरू के पास रोना संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि के पश्चात मरीज के मकान तथा मरीज के मकान से सटे मकानों की चौहद्दी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। करोना संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए मरीज के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर की परिधि तक को बफर जोन घोषित किया गया है। उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए अंचलाधिकारी अरगोड़ा रविंद्र कुमार को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
5. रांची जिले के अरसंडे कांके से कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद मरीज के मकान तथा मरीज के मकान से सटे मकानों की चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संक्रमित मरीज के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर की परिधि तक को बफर जोन घोषित किया गया है। अंचलाधिकारी कांके श्री अनिल कुमार को इस माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
6. रांची के गाड़ी खाना, सेवा सदन, बड़ा तालाब के पास से कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है। उक्त क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए गाड़ी खाना, सेवा सदन, बड़ा तलाब के पास मरीज के मकान तथा मरीज के मकान से सटे मकानों की चौहद्दी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पॉजिटिव मरीज के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर की परिधि तक को बफर जोन घोषित किया गया है। उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए श्रीमती मेरी मड़की, कार्यपालक दंडाधिकारी रांची को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
उक्त कंटेनमेंट जोन एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी परिस्थिति में बाहर के व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होगा एवं वहां के व्यक्ति जोन से बाहर नहीं निकलेंगे। स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सा कर्मी भी उक्त जोन में वरीय पदाधिकारी के अनुमति के बिना नहीं जा सकेंगे। किसी भी अन्य व्यक्तियों की एंट्री एवं एग्जिट पर पूर्ण पाबंदी है।

Reviewed by PSA Live News
on
7:45:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:45:00 pm
Rating: